फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   क्षत्रिय समाज को अपमानित करने पर आमदा है भीम आर्मी : सिंह

क्षत्रिय समाज को अपमानित करने पर आमदा है भीम आर्मी : सिंह

Tue, 08 May 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय समाज को अपमानित करने पर आमदा है भीम आर्मी : सिंह
अशांति पैदा करने वालों पर सख्ती बरते प्रशासन : सिंह
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। राजपूत चेतना मंच के संस्थापक ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर विवाद करने वाले लोग क्षेत्र में पुन: अशांति पैदा करने पर तुले हुए हैं।

सोमवार को संगठन कार्यालय पर बैठक में सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जो लोग जयंती मनाने का विरोध कर रहे हैं, वह संवैधानिक अधिकारों का हनन करने का प्रयास है। प्रशासन को ऐसे लोगों को प्रतिबंधित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी लगातार क्षत्रिय समाज को अपमानित करने पर आमदा है। यदि प्रशासन ने सख्ती न बरती तो क्षत्रिय समाज अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए खुद कदम उठाने को मजबूर होगा। सिंह ने प्रशासन से भीम आर्मी पदाधिकारी कमल वालिया पर रासुका लगाने की मांग की है। डा. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भीम आर्मी क्षत्रिय समाज को उकसा रही है। पिछले वर्ष भी दंगे की सूत्रधार भीम आर्मी ही रही है। यदि प्रशासन ने इस संगठन पर नकेल न कसी अथवा उनके डर से महाराणा प्रताप जयंती न मनाने दी तो क्षत्रिय समाज स्वयं निर्णय लेगा। इस मौके पर मुकेश राणा, गौरव राणा, विकास राणा, मोंकित राणा, अजय राणा, विजय राणा, विशाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed