{"_id":"5a4a7cdb4f1c1b5c0c8b622a","slug":"161514831067-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहिष्कार करने वाले सभासदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहिष्कार करने वाले सभासदों ने ली शपथ
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। पूर्व में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने वाले नवनिर्वाचित नगर पंचायत बोर्ड के पांच सदस्यों ने सोमवार को शपथ ग्रहण कर ली है। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित हुए सादे समारोह में चेयरपर्सन ने पांचों सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने वालों में आसिफ रशीद, सुल्तान, राजकुमार खुराना, सुनिता व समीना शामिल रहे। बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशाना चौधरी इनाम शाकिर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कस्बे का बिना भेदभाव विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कस्बे के विकास के लिए लोगों से सुझाव देने का आह्वान करते हुए कहा कि कस्बे के विकास में राजनीतिक द्वेष को आड़े नहीं आने दिया जायेगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार, लेखा लिपिक देवेंद्र त्यागी, राकेश छलेरिया, चेयरमैन पति इनाम शाकिर, नासिर अंसारी, फरमान कुरैशी, जिंदा हसन के अलावा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बता दें कि स्थानीय निकाय चुनाव के बाद नवनिर्वाचित बोर्ड को शपथ दिलाने के लिए 12 दिसंबर को नगर पंचायत कार्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था, जिसका पांच सभासदों ने बहिष्कार कर दिया था। इनमें दो सभासद सपा के, दो बसपा से और एक सभासद रालोद से थे। इनकी मांग थी कि वे निर्वाचित अध्यक्ष के साथ शपथ नहीं लेंगे, उन्हें अलग से एसडीएम से शपथ दिलाई जाए। लेकिन, ऐसा संभव नहीं हुआ।