फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राहुल के कार्यभार संभालने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

राहुल के कार्यभार संभालने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

Sun, 17 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
राहुल के कार्यभार संभालने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी
राहुल के कार्यभार संभालने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी
विज्ञापन


सहारनपुर। राहुल गांधी के पाटी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने से कांग्रेसियों में उत्साह कर लहर है। शनिवार को जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में कांग्रेसियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। साथ ही राहुल के नेतृत्व में मिशन 2019 को फतेह करने का संकल्प लिया।
पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के कैंप कार्यालय पर मिठाई का वितरण हुआ। इमरान ने कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी में नई ऊर्जा और नई चेतना का संचार होगा। कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में होने वाले चुनावों में विजय दिलानी है। जिलाध्यक्ष जावेद साबरी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ मिशन 2019 की तैयारियों में जुटने की अपील की। कार्यक्रम को पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, चमनलाल चमन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शकुंतला सिंह, सुशील चौधरी, धर्मपाल जोशी, नवीन चौधरी, विवेक कांत, शशी वालिया, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र चौधरी, संजीव कौशल, नसीब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बलियाखेड़ी ब्लॉक के पार्टी कार्यालय पर भी मिठाई बांटकर राहुल के अध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार किया गया। पंडित सुभाषचंद शर्मा, चौधरी चरण सिंह, रमेश प्रधान, सर्वेश कुमार, अब्दुल, धनराज सिंह, जगपाल, सतीश, बिट्टू, शुभम, सन्नी त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed