{"_id":"596e63534f1c1b382f8b4626","slug":"161500406611-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली के विरोध में छात्राओं का विजया बैंक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली के विरोध में छात्राओं का विजया बैंक में हंगामा
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज की छात्राओं ने अवैध वसूली के विरोध में कॉलेज स्थित विजया बैंक की शाखा में जमकर हंगामा काटा। बैंक द्वारा शटर बंद करने पर छात्राएं आक्रोशित हो उठी। उन्होंने घंटों तक बैंक के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।
जेवी जैन कॉलेज की छात्राएं मंगलवार सुबह जैन कॉलेज रोड स्थित विजया बैंक पहुंची। आरोप हैं कि बैंक शाखा के कर्मियों द्वारा छात्राओं से कॉलेज फीस की आड़ में ज्यादा धनराशि वसूली जा रही हैँ। छात्राओं ने इसका विरोध किया तो बैंक कर्मी छात्राओं से ही उलझ पड़े। छात्राओं ने बैंककर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। छात्राओं के हंगामें को देख बैंक कर्मियों ने छात्राओं को बैंक से बाहर कर बैंक शाखा पर ताला लगा दिया। शाखा पर ताला लगने के बाद छात्राएं ओर आक्रोशित हो गई। उन्होंने शाखा के बाहर घंटों तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान चंदना, प्रीति, कोमल साक्षी आदि मौजूद रहे।