{"_id":"5c3e2b3abdec22734428b411","slug":"151547578170-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम से दूर रहा काजी परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम से दूर रहा काजी परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सपा-बसपा के बीच गठबंधन हो गया, लेकिन दोनों दलों के नेताओं के दिलों में नजदीकी अभी बनती नजर नहीं आ रही है। इसकी बानगी मंगलवार को बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन के कार्यक्रम में भी देखने को मिली। क्योंकि कार्यक्रम में काजी रशीद मसूद और शाजान मसूद नहीं पहुंचे, तो जिले में सपा के एकमात्र विधायक तथा सपा जिलाध्यक्ष भी इस कार्यक्रम से दूर रहे।
दरअसल, मंगलवार को गांधी मैदान में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन का कार्यक्रम हुआ। उसमें जिले भर से बसपा नेता पहुंचे। साथ ही कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की, लेकिन मंच पर कुछ कमी दिखाई दी। क्योंकि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद और उनके बेटे शाजान मसूद नहीं पहुंचे। लोग इसकी चर्चा भी करते नजर आए कि आखिर काजी परिवार कार्यक्रम में शामिल क्यों नहीं हुआ। एक तरफ जहां कुछ सपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सपा और बसपा की दोस्ती को प्रदर्शित कर रहा था, तो जिले में सपा के एकमात्र विधायक संजय गर्ग तथा जिलाध्यक्ष के नहीं पहुंचने से चर्चाएं भी हो रही हैं। उधर, बसपा नेता शाजान मसूद का कहना है कि उन्हें किसी जरूरी कार्य से जिले से बाहर जाना पड़ा, जिस कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं पो पाए। वहीं, सपा के नगर विधायक संजय गर्ग का कहना है कि यदि कार्यक्रम में बुलाया जाता, तो हम जरूर जाते। वैसे दोनों दलों के नेताओं में किसी तरह की दूरी नहीं है। बल्कि गठबंधन होने पर दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं में खुशी है।