{"_id":"5bc24298bdec22696d780546","slug":"151539457688-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता : पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता : पांडेय
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता : पांडेय
देवबंद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुुंचाने और मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है।
शनिवार को लखनऊ जाते समय देवबंद में अभिनंदन के लिए रुके भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान संगठन में बरकरार रखा जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों की आम आदमी तक जानकारी पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के बीच रहकर आमजन की समस्याओं को पूरा कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने प्रदेशाध्यक्ष का नगर कार्यकारिणी का सम्मान बढ़ाने पर आभार जताया। अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष समेत अन्य ने भी विचार रखे। संचालन अरुण गुप्ता ने किया। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, दीपमाला शर्मा, शुभलेश शर्मा, आलोक खटीक, वकार अहमद, लक्की वर्मा, ईशान गौड़, प्रवीण गोयल, स्नेहा टंडन, फरहा, नाजिम, सुधा सैनी आदि रहे।