{"_id":"5b980fee867a55012c35024b","slug":"151536692206-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा से सहारनपुर की ओर बाइक पर सवार हो कर आ रहे बाइक सवार दो युवक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी चपेट में आ गए। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को सहारनपुर के थाना कुतुबशेर निवासी शाहरुख (27 वर्ष) पुत्र लियाकत तथा उस्मान किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर सरसावा गए थे। रात लगभग साढ़े आठ बजे दोनों लौट रहे थे। जब वे अंबाला रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने पहुंचे तो बाइक चला रहे शाहरुख ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करने के प्रयास में वे दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे दोनों बुुरी तरह से कुचल गए। शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शाहरुख के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।