{"_id":"5ab005ad4f1c1bbb758b6761","slug":"151521485229-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील सत्यम को मिलेगा सतिया पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील सत्यम को मिलेगा सतिया पुरस्कार
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील सत्यम को मिलेगा सतिया पुरस्कार
सहारनपुर। वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम को सतिया पुरस्कार (सोशल एक्टिविस्ट एंड टैलेंटेड इंडियन अवार्ड) के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार पर्यावरण जागरूकता और रचनात्मक लेखन के लिए दिया जाएगा। नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में एक अप्रैल को होने वाले सम्मान समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।
सुनील सत्यम पिछले दो दशकों से पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के लिए अपने एनजीओ के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। इस समय वह तालाबों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में लगे हैं। इससे पहले उन्हें नेशनल ग्रीन अवार्ड 2017 से भी सम्मानित किया जा चुका है। सुनील सत्यम ने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में एक अप्रैल को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष पुनीत गोस्वामी ने फोन पर उनके पुरस्कार के लिए चुने जाने की सूचना एवं बधाई दी है। रामपाल सिंह पुंडीर, लोकेश तंवर, सचिन छोकर, अंजू प्रताप आदि ने उन्हें पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी है।