{"_id":"5a58ff364f1c1bfb408b46ed","slug":"151515781942-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारदर्न रेलवे मैंस यूनियन के अधिवेशन में कार्यकारिणी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारदर्न रेलवे मैंस यूनियन के अधिवेशन में कार्यकारिणी गठित
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जंक्शन ब्रांच का त्रिवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें सहारनपुर की यूनियन का गठन कर अवतार सिंह को अध्यक्ष चुना गया।
रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित अधिवेशन में मुख्य अतिथि अंबाला डिवीजन के मंडल मंत्री सीएस वाजवा ने कहा कि सरकार की नीति रेलवे को ठेके पर देने की बन रही है। इससे कर्मचारियों का तो नुकसान होगा ही, यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब सभी को एक झंडे के नीचे आने का समय है। कर्मचारियों की एकजुटता ही सरकार को हिला सकती है। इस समय अपना विरोध नहीं जताया तो सरकार गलत नीतियों को सबसे पहले कर्मचारियों पर थोपेगी। उन्होंने न्यूनतम वेतन बढ़ाए जाने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने अभी तक स्वीकार नहीं की। उन्होंने कहा कि सीजी ग्राउंड के लिए पिछले डीआरएम ने कोई काम नहीं किया। नए डीआरएम पर पूरा दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब भी एकजुट नहीं हुए और बंटते रहे तो सरकार इस बात का फायदा उठाएगी।
अधिवेशन का संचालन परमजीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यूथ को आगे लेकर चलना होगा। अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष नई दिल्ली विक्रम सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
अधिवेशन में नार्दर्न मैंस यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अवतार सिंह के अलावा सचिव बिनीत एस हेंब्रोन, कोषाध्यक्ष प्रदीप गिल्होत्रा, उपाध्यक्ष मधुबाला, प्रशांत सक्सेना, परविंदर, देवेश, विनोद कुमार, सह सचिव सुल्तान अहमद, अनिल कुमार, धर्मवीर, दीनदयाल, सेंट्रल कौंसिल मेंबर के लिए अरविंद नौटियाल, स्वराज सिंह, एजीएम सदस्य धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, दिनेश शर्मा, परमजीत सिंह, संजय कुमार को बनाया गया। इसके अलावा बीएस पाल, बीएस रावत, संजय कुमार, विक्रम, रविंद्र कुमार, राघवेंद्र, राजू, जीएस विद्यार्थी, बिजेंद्र, हरीश गुजराल, सुदेश, अयूब को ब्रांच कौंसिल सदस्य बनाया गया।