फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहकारी समितियों के चुनाव को दिया प्रशिक्षण

सहकारी समितियों के चुनाव को दिया प्रशिक्षण

Fri, 12 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों के चुनाव को दिया प्रशिक्षण
सहारनपुर। सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए। इसके साथ ही चुनाव सकुशल संपन्न कराने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

जिले में 284 सहकारी समितियों को चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित सभागार में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला सहकारी विभाग के सहायक निबंधक हरेंद्र कुमार ने कहा कि तीन लाख 49 हजार सदस्य प्रतिनिधियों के लिए मतदान करेंगे। प्रथम चरण में सहकारी समितियों की प्रबंध समिति का चुनाव होगा। मतदाता सूची का प्रदर्शन 15 जनवरी को किया जाएगा। मतदाता सूची पर आपत्ति 17 जनवरी तक दी जा सकेंगी। 18 जनवरी को मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण होगा। पुन: मतदाता सूची का प्रदर्शन 19 जनवरी को होगा। 20 जनवरी से नामांकन पर्चे दाखिल कराए जाएंगे। 23 जनवरी तक प्रतिनिधि अपने पर्चे वापस ले सकेंगे। 29 जनवरी को मतदान होगा। इसके साथ ही चुनाव सकुशल संपन्न कराने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed