{"_id":"59fb68a74f1c1b78548ba90d","slug":"151509648551-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समस्याओं को लेकर भाकियू का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन 6 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समस्याओं को लेकर भाकियू का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन 6 को
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन 6 नवंबर को डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। जिसे सफल बनाने के लिए यूनियन नेताओं ने बृहस्पतिवार को दर्जन भर गांवों में जनसंपर्क किया।
भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील अध्यक्ष ईश्वरचंद आर्य के नेतृत्व में मकबरा, दिवालहेड़ी, देवबंद, तलहेड़ी खुर्द, बाबूपुर नगली, कुरलकी, गुनारसा, झबीरन आदि में जनसंपर्क कर किसानों ने 6 नवंबर को डीएम कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। नगराध्यक्ष केहर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय किसानों से फसलों का लागत मूल्य व 50 प्रतिशत लाभांश देने का वायदा किया था, परंतु सरकार अपना वादा भूल गई। भाजपा नेता कहते हैं कि किसान की आमदनी दोगुनी कर जाएगी परंतु सरकार ने गन्ना मूल्य में 10 रुपये की बढ़ोतरी कर किसान विरोधी होने का सबूत दिया है। सरकार ने बासमती धान खरीदने की कोई व्यवस्था नहीं की है। देवबंद से मझौल जबरदस्तपुर तथा देवबंद-अंबहेटा रोड गड्ढ़ों में तब्दील है जबकि मुख्यमंत्री ने 15 जून तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए थे। जनपद में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और अवैध खनन चरम पर है। इतना ही नहीं आय जाति व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर भी सुविधा शुल्क लिया जाता है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर यूनियन धरना प्रदर्शन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में सुशील कुमार, आनंद कुमार, विनय कुमार, अहमद त्यागी, अरुण कुमार आदि रहे।