{"_id":"59a465ea4f1c1bbc018b45c0","slug":"151503946218-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर किडस व सुपर मास्टर प्रतियोगिता में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर किडस व सुपर मास्टर प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बीआरसी बरौली पर सोमवार को परिषदीय विद्यालयों की प्रथम परीक्षा में चयनित विद्यालयों के बच्चों की सुपर किड्स और सुपर मास्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बेहट तहसील के दोनो ब्लॉकों से पूर्व परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाले 85 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया।
एसडीएम बेहट के निर्देश में परिषदीय स्कूलों में बच्चों की प्रतिभा का स्तर जांचने के लिए आहूत इस प्रतियोगिता का पहला चरण एनपीआरसी स्तर पर संपन्न हुआ था। इसमें चयनित बच्चों को ब्लाक स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करनी पड़ी। इनमें टाप आने वाले बच्चों ने सोमवार को मुजफ्फराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रति वर्ष आयोजित होनी चाहिए। इससे अध्यापक एवं बच्चे अपनी प्रतिभा का आंकलन कर सकें। उन्होंने कहा कि उपजिला अधिकारी महोदय की ओर से प्राथमिक शिक्षा के लिए यह एक सराहनीय कदम है। परीक्षा के आयोजन में नगेंद्र सैनी, यशपाल डाबर, योगेश कुमार, प्रेमचंद, पंकज कुमार, नवनीत, मेघराज सैनी, जोनी कुमार, तेलू राम आदि का सहयोग रहा।