फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुतहिदा मजलिसे अमल

मुतहिदा मजलिसे अमल

Mon, 21 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुतहिदा मजलिसे अमल
देश के बदले हालात पर मंथन करेंगे मुस्लिम बुद्घिजीवी
विज्ञापन

सहारनपुर। देश के बदले हालात के बीच अल्पसंख्यक खासकर मुसलमान और पिछड़ा वर्ग खुद को असहज महसूस कर रहा है। तमाम तरह के सवालों के जवाब तलाशने के लिए मुत्ताहिदा मजलिसे अमल सहारनपुर ने 22 अगस्त को इस्लामिया इंटर कॉलेज में एक गोष्ठी करने का निर्णय लिया है। इसमें मुस्लिम बुद्धिजीवी वर्तमान हालातों पर विचार विमर्श करेंगे।

रविवार को एक होटल सभागार में हुई पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन होने के बाद एक विशेष मानसिकता के लोग देश में जगह-जगह लोगों को लड़ाकर बांटने का काम कर रहे हैं। देश में सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने के लिए सरकार और नागरिकों की ओर से प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। कहा कि देश में संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर तानाशाही व्यवस्था कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। जो किसी के भी हित में नहीं है। ऐसे में वर्तमान हालातों को लेकर 22 अगस्त को इस्लामिया इंटर कॉलेज में मंथन होगा। जिसका विषय अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकार और समस्याएं रखा गया है। पत्रकार वार्ता में मौलाना अताउर्रहमान वजदी, मौलाना रियाजुल हसन, मौलाना अब्दुल मालिक मुगेसी, मौलाना असद, मौलाना शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed