{"_id":"598dfd474f1c1bea598b46a3","slug":"151502477639-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ड्रग्स इंसपेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा गया है।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने लाइसेंस के नाम पर वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए है। कहा है कि जनपद में नकली दवाओं की खेप पहुंचाई जा रही है। कई बार पुलिस और एलआईयू की टीम नकली दवाएं पकड़ चुकी हैं। कहा है कि ड्रग्स इंसपेक्टर की जांच एसडीएम के द्वारा की गई थी, जिसमें आरोप सही पाए गए थे। डीएम ने कार्रवाई के लिए शासन को लिखा था, मगर अभी तक उनके विरुद्घ कार्रवाई नहीं हुई है। एसोसिएशन ने आरोपी इंसपेक्टर के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इस संबंध में शुक्रवार को एसोसिएशन की बैठक भी हुई, जिसमें डॉ. वाईपी सैनी, नलिन अग्रवाल, विवेक चौहान, दलजीत सिंह कोचर, प्रवीन बंसल, अनुज त्यागी, भानू बहल, आरपी मित्तल, विपिन कुमार, सुधीर गगनेजा, अमित धींगड़ा, नुसरत अजीज आदि मौजूद रहे।
शासन के आदेश पर अवैध रूप से दवाएं बेचने वालों के विरुद्घ अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अवैध धंधा करने वाले लोग ही मुझ पर उंगली उठा रहे हैं। उन पर लगाए सभी आरोप निराधार है। ऐसे आरोपों से अभियान नहीं रुकेगा। शासन का जो भी आदेश है उसका कड़ाई से पालन होता रहेगा।
विज्ञापन
- अनामिका जैन, ड्रग्स इंसपेक्टर।