फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जीएसटी पर उद्यमियों की भ्रांति दूर की जाएंगी

जीएसटी पर उद्यमियों की भ्रांति दूर की जाएंगी

Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी पर उद्यमियों की भ्रांति दूर की जाएंगी
जीएसटी पर उद्यमियों की भ्रांति दूर की जाएंगी
विज्ञापन

सहारनपुर। आईआईए की ओर से आयोजित कार्यशाला में जेड सर्टिफिकेशन और जीएसटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी पर उद्यमियों और व्यापारियों की भ्रांति दूर करने के लिए जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी।
जीपीओ रोड स्थित सभागार में हुई कार्यशाला में डीएम पीके पांडेय एवं एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि जनपद हमेशा से शांति और एकता के लिए प्रसिद्ध रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय से यहां शांति भंग करने का प्रयास किया गया। जनपदवासियों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जीएसटी पर भ्रांतियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

सेंट्रल एक्साइज के पूर्व कमिश्नर एसजे. सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता आरके हषीजा और डिप्टी कमिश्नर विपुल सिंघल ने कहा कि जीएसटी लागू होने पर टैक्स से संबंधित सभी प्रकार के फार्म खत्म हो जाएंगे और पूरे देश में एक जुलाई से एक समान कर प्रणाली लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इकाई द्वारा एक वर्ष में जितने भी इनवाइस काटे जाएंगे तो उसका क्रेडिट लेने के लिए सितंबर की रिटर्न अक्टूबर तक अवश्य भरें तभी इकाई को क्रेडिट मिलेगा। जबकि कुछ इनवाइस में डेढ़ वर्ष का समय और कुछ में छह माह का समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैप्टर चेयरमैन आरके धवन, डा. मुकेश शर्मा, डा. हरि नारायण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा, कुलदीप धमीजा, सरदार हरजीत सिंह, एनएम जोशी ने भी जीएसटी से जुड़ी परेशानियों के बारे में विचार व्यक्त किए।कार्यशाला में अशोक गांधी, अनूप खन्ना, केआर सिंघल, एस कुमार,सुषमा़ बजाज, राकेश गाँधी, अजय शर्मा, प्रमोद सडाना, सीपी. छाबड़ा, रविंद्र मिगलानी, संजय बजाज, संदीप गुप्ता, राजेश सपरा, मनोज जैन, एनके तलवार, प्रियेश गर्ग, संदीप कपूर, सुरेन्द्र मोहन कालरा, संजीव सचदेवा, संजय जैन, योगेश कुमार, परमजीत सिंह, सतीश अरोडा, मनजीत सिंह अरोडा, संजय अरोडा, अनिल कुमार अग्रवाल, सुनील सैनी, गौरव डंग, ओंकार सिंह, मुकेश शर्मा, संजय गर्ग, सिद्धार्थ धवन, प्रतीक मिगलानी, सौरभ गुप्ता, सुमित गुप्ता, सरदार मनमोहन सिंह, पंकज मल्होत्रा, वीके जैन, रिजवान अहमद, नौशाद अख्तर, राजेश गुप्ता, अनुज जैन, पंकज गुप्ता, अजय वर्मा, अमित देवरानी, अभिषेक जैन, आरके जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed