Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   150 ancient ancient Ramlila cherishes Indian culture

भारतीय संस्कृति को संजोए हुए हैं 150 पुरानी प्राचीन रामलीला

Wed, 25 Sep 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
150 ancient ancient Ramlila cherishes Indian culture
प्राचीन रामलीला भवन - फोटो : SAHARANPUR
भारतीय संस्कृति को संजोए हुए हैं 150 पुरानी प्राचीन रामलीला
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर की प्राचीन श्री रामलीला कमेटी परंपराओं और भारतीय संस्कृति को संजोए हुए हैं। यहां नियमों के अनुसार ही लीला का मंचन किया जाता है। इस रामलीला कमेटी का पंजीकरण 1903 में हुआ था, लेकिन इससे पूर्व से ही हर वर्ष लीला का मंचन भव्यता, पवित्रता और सात्विक रूप से होता रहा है। रोजाना हाथी पर प्रभु श्रीराम-लक्ष्मी की सवारी निकलती है। सबसे बड़ी शोभायात्राएं और भव्य कार्यक्रम रामलीला कमेटी द्वारा किए जाते हैं।
सरदार भगत सिंह चौक के निकट स्थित रामलीला भवन से प्राचीन रामलीला कमेटी 150 वर्षों से भारतीय संस्कृति के अनुसार प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन करती आ रही है। अत्याधुनिक दौर में लीला का स्वरूप नहीं बदला गया। सहारनपुर में सबसे बड़ा दशहरा महोत्सव प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा ही आयोजित किया जाता है। रामलीला भवन से अलग-अलग दिनों में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित रावण की हाथी सवारी और शंकर की बारात विभिन्न बैंडबाजों संग निकाली जाती है। नियमित प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण की हाथी सवारी बैंडबाजों संग निकलती है।
विज्ञापन

धार्मिक नियमों के अनुसार ही लीला का मंचन होता है। रामलीला भवन में बने प्रभु श्रीराम, माता जानकी, भरत-शत्रुघ्न, श्री हनुमान के कक्ष में बिना-धोती कुर्ता पहने कोई भी पदाधिकारी या आम नागरिक नहीं जा सकता है। मंचन के लिए महिला कलाकारों को नहीं बुलाया जाता है। पुरुष कलाकार ही लीला में भाग लेते हैं। शहनाई और ढोल नगाड़ों के साथ मंढे का भोज भी दिया जाता है। श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री चौधरी माई दयाल मित्तल ने बताया कि मुख्य आयोजन रामलीला भवन में होते हैं। रोजाना रात में लीला बेहट बस स्टैंड के निकट रामलीला मैदान पर होती है। 1984 तक लीला रामलीला भवन में हुआ करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन के कलाकार चौपाई से करते हैं मंचन
प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा वृंदावन के कलाकारों से ही लीला का मंचन कराया जाता है। कलाकार रामायण की चौपाई पर ही मंचन करते हैं। सभी को रामायण की एक-एक चौपाई कंठस्थ याद है। वृृंदावन से ही कलाकार बुलाए जाते हैं। रामलीला कमेटी द्वारा भगवान शंकर की बारात, लंकापति रावण की सवारी और प्रभु श्रीराम की बारात बैंडबाजों संग निकाली जाती है। नियमित प्रभु श्रीराम की हाथी सवारी बाजारों से निकाली जाती है।
कई जगहों पर वर्षों से आयोजित हो रही लीला
- उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रेलवे क्लब में 69 वर्षों से लीला का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान रवि जुनेजा ने बताया कि उनकी रामलीला में कोई भी कलाकार पैसा नहीं लेता है। प्रभु श्रीराम और माता जानकी के विवाह की रस्म पूरे रीति-रिवाज से की जाती है। वर-वधू के परिवार की मिलनी कराने के साथ ही शहर के लोगों को विवाह महोत्सव की तरह भोज दिया जाता है।
- श्री कृष्णा राम नाटक क्लब जुबली पार्क में भी 70 वर्षों से लीला का मंचन किया जाता है। यहां पर घूमने वाला मंच दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। प्रधान महेंद्र तनेजा ने बताया कि रामलीला महोत्सव पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है।

- भारतीय कला मंच श्री रामलीला सभा द्वारा गोविंदनगर मैदान पर इस पर 49वां रामलीला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महामंत्री वरुण शर्मा ने बताया कि उनकी रामलीला भी पंजीकृत है। हर वर्ष भव्यता के साथ रामलीला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। मंच विभिन्न प्रकार की लाइटिंग और दृश्यों को मनमोहक बनाने का खास ध्यान दिया जा रहा है।
- इनके अलावा शहर में छह से आठ अन्य जगहों पर भी 30 से 35 वर्षों से लीला आयोजित कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed