फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रोडवेज के दस संविदा चालक बर्खास्त, एक दर्जन परिचालकों को नोटिस

रोडवेज के दस संविदा चालक बर्खास्त, एक दर्जन परिचालकों को नोटिस

Thu, 27 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के दस संविदा चालक बर्खास्त, एक दर्जन परिचालकों को नोटिस
सहारनपुर। दो माह से लगातार अनुपस्थित हो रहे सहारनपुर डिपो के संविदा के दस चालकों को परिवहन निगम ने बर्खास्त कर दिया है। सूचना दिए जाने के बावजूद ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे थे, जबकि लगातार कम आय देने वाले 12 परिचालकों को नोटिस भेजा गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो में चालकों एवं परिचालकों की कमी चल रही है। परिचालकों की संविदा पर नियुक्ति भी की जा रही है, लेकिन संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार कुछ तो कई-कई माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। जिन्हें निगम की ओर से बार-बार सूचना भी दी गई, लेकिन संविदा चालक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। रोडवेज अधिकारियों ने संविदा के 10 चालकों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त हुए संविदा चालकों में अजय कुमार त्यागी, अनिल कुमार, अरशद अली, वरण सिंह, मुजाहिर चौहान, नईम खान, नीरज त्यागी, संदीप कुमार, योगेश कुमार, कर्णवाल जोसिया शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा लगातार कम आय दे रहे 12 परिचालकों को नोटिस दे दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार कई बार चेतावनी दे दी गई है, फिर भी कार्य में सुधार नहीं हो पा रहा है। रोडवेज अधिकारियों ने उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जिन परिचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है उनमें दिनेश कुमार, नितिन कुमार, अफजल खान, अमित राणा, अंशुल कुमार, दीपक शर्मा, किरण पाल, कुलदीप कुमार, मुकेश कुमार, शिवम यादव विजय कुमार, केंद्र पाल शामिल है। सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह का कहना है कि संविदा के दस चालक दो माह और उससे अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे थे उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि 12 परिचालकों को तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed