फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हर तरफ मां भगवती के जयकारों की गूंज

हर तरफ मां भगवती के जयकारों की गूंज

Tue, 20 Mar 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
हर तरफ मां भगवती के जयकारों की गूंज
हर तरफ मां भगवती के जयकारों की गूंज
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में नवरात्र पर्व पर हर तरफ मां भगवती के जयकारों की गूंज है। द्वितीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नवदुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

राधा-विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में दूसरे नवरात्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि नवरात्र पर्व पर मां भगवती की आराधना से मनुष्य की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। आवास-विकास स्थित हरि मंदिर में युवा जागरण समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज पूजन कराया। श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने कहा कि नवदुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है। कठिन क्षणों में मां ब्रह्मचारिणी की कथा सुनने से मनुष्य की सभी परेशानियों दूर हो जाती हैं। उधर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री साईंधाम, श्री दुर्गा मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से की। श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed