{"_id":"5a1865cd4f1c1bc45b8b83fa","slug":"141511548365-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडब्लूसी परिसर में चुनावी तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडब्लूसी परिसर में चुनावी तैयारियां जोरों पर
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगरीय चुनाव में मतदान की तैयारियां जोरों पर हैं। सीडब्लूसी परिसर में ईवीएम में बैलेट बॉक्स लगाने से लेकर उसकी टेस्टिंग तक हो रही है। साथ ही ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम और मतगणना के लिए बैरिकेडिंग आदि पर तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
नगर निगम चुनाव के लिए इस समय तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं। 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए तमाम प्रशासनिक अमला ईवीएम मशीनों की जांच पड़ताल में जुटा है। जिससे मतदान वाले दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पडे। सभी मशीनों को टेस्ट करके परखा जा रहा है। परिसर में बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था चाक चौबंद हो रही है। सुरक्षा के लिए पीएसी से लेकर पुलिस तक को लगाया गया है। क्षेत्र में रात की पुलिस गश्त को बढ़ा दिया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि नगरीय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी जोरों से चल रही है। सेंट्रल वेयरिंग हाउस कारपोरेशन के परिसर में ईवीएम की जांच पड़ताल की जा रही है। वहां पर ईवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार किया जा चुका है। परिसर में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था है।