फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

Thu, 06 Dec 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा मंडल स्तरीय सड़क दुर्घटना कारण एवं निवारण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया था। प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और उन्हें प्रदेश स्तर पर होने वाली भाषण प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

सेठ बलदेव दास बाजोरिया इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिले से पांच विजेता प्रतियोगियों को शामिल किया गया। जिसमें सहारनपुर से गौरव खेड़ा, कक्षा 9, पाइनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वसुंधरा सैनी कक्षा 10 आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल चंद्रनगर, मदीहा नाज, कक्षा 11, बिल क्लिंटन स्कूल रामपुर मनिहारान, समीक्षा भटेजा, कक्षा 11, सेंट मैरी एकेडमी चंद्र नगर, जीनत कक्षा 12 दिगंबर जैन इंटर कॉलेज शामिल रहे। शामली के निकिता कक्षा 10, महाराजा सूरजमल पब्लिक इंटर कॉलेज, इशिका कक्षा 10 सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, देवांश आत्रे, कक्षा 9, सत्यनारायण इंटर कॉलेज, सौरव कुमार, कक्षा 9, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इशरत जहां, कक्षा 12, जैन कन्या इंटर कॉलेज शामिल हैं तथा मुजफ्फरनगर से संस्कृति जैन, कक्षा 12, होली एंजेल्स स्कूल, निपाक्षी शर्मा, कक्षा 11, न्यू हॉरिजन पब्लिक स्कूल, आंचल त्यागी, कक्षा 12, एमजी पब्लिक स्कूल, वंश चौधरी कक्षा 11, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, लखन भारद्वाज कक्षा 10 जैन इंटर कॉलेज शामिल रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अपर आयुक्त आभा गुप्ता, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा उमेद सिंह, एसपी यातायात विनीत भटनागर, समाजसेवी शीतल टंडन, आरटीओ प्रवर्तन लक्ष्मीकांत मिश्र शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समीक्षा भटेजा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर वसुंधरा सैनी तथा तृतीय स्थान पर इशिका रहीं। विजेता प्रतिभागियों को सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने पुरस्कृत किया। मंडल स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed