{"_id":"5bec6e26bdec2269b059d70d","slug":"131542221350-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बंद की 23 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बंद की 23 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। नगर एवं देहात क्षेत्र के 23 अपराधियों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट को बंद कर दिया है। इनमें छह अपराधी ऐसे भी हैं जिनकी कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीट नष्ट करने की कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर की है।
विभिन्न आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर लंबे समय तक कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने वाले 17 अपराधियों को उम्र के 50 वर्ष पूरे होने के बाद अब इनसे निजात मिल गई है। पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नगर एवं देहात क्षेत्र के 23 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट को नष्ट कर दिया है। इनमें 6 अपराधियों की कई वर्ष पूर्व मौत भी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक उन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट को नष्ट किया गया है कि जो 50 की उम्र को पार कर चुके हैं और उनके खिलाफ पिछले करीब 20 वर्ष से कोई भी अभियोग पंजीकृत नहीं हुआ है। इनके ऊपर दर्ज सभी मामलों की नष्ट करने का काम शुरू कर दिया गया।
बाइक चोरी देवबंद। चोरों ने घर के बाहर खड़ी कांग्रेस नगर अध्यक्ष की बाइक को चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला टाकान निवासी कांग्रेस नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की देर शाम वह बाइक बाहर खड़ी कर घर में गए थे। जब कुछ देर बाद वापस लौटे तो उन्हें अपनी बाइक गायब मिली। इधर उधर तलाश करने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं लगा।