{"_id":"5b465c0e4f1c1b08278b5f19","slug":"131531337742-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकंभरी में नदियों में आया पानी, कई गांवों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकंभरी में नदियों में आया पानी, कई गांवों का संपर्क कटा
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों पर मंगलवार की रात हुई बारिश से बरसाती नदियों में पानी आ गया। पानी उतरने तक नदियों से घिरे गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। शाकंभरी देवी में खोल (नदी) में पानी आने पर देवी दर्शनों के लिए गए श्रद्धालुओं को रात सिद्धपीठ में ही गुजारनी पड़ी। सुबह पानी उतरने के बाद ही श्रद्धालु नदी पार कर लौट सके।
रात करीब दस बजे पहाड़ियों पर बारिश के बाद सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी खोल में पानी आ गया। इसके बाद बुधवार की तड़के करीब चार बजे पहाड़ियों पर फिर बारिश शुरू हो गई और इसके बाद करीब दस बजे पहाड़ियों से निकलने वाली नदियों में पानी आ गया। इससे नदी से घिरे गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया। अचानक पानी आने से नदी में कई लोग वाहनों के साथ फंस गए, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। पानी उतरने की इंतजार में नदियों के दोनों तरफ लोगों की भीड़ लग गई। दोपहर बाद पानी कम होने पर ही लोग नदियों को पार कर सके। उधर, शाकंभरी देवी दर्शन को गए श्रद्धालु भी वहीं फंस गए। दोपहर बाद पानी उतरने के बाद ही श्रद्धालु सिद्धपीठ से निकल सके।