फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हाई ब्लड प्रेशर से रहे सावधान: डा. मिगलानी

हाई ब्लड प्रेशर से रहे सावधान: डा. मिगलानी

Wed, 16 May 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हाई ब्लड प्रेशर से रहे सावधान: डा. मिगलानी
हाई ब्लड प्रेशर से रहे सावधान: डा. मिगलानी
विज्ञापन


सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने हाई ब्लड प्रेशर दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया। वरिष्ठ फिजीशियन डा. संजीव मिगलानी ने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के टिप्स दिए। घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत डा. संजीव मिगलानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप से सावधान रहना होगा। आज पूरे विश्व में यह महत्वपूर्ण मुद्दा है। विश्व में लगभग एक अरब से ज्यादा लोग हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त है। कहा कि हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए डाक्टर की सलाह से नियमित दवाई लेनी चाहिए। रोजाना आधा घंटा मार्निंग वॉक करनी चाहिए। विवेक मनोचा, सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, आरके मल्होत्रा, राजेंद्र गुप्ता, राजपाल सिंह, एसके दुआ, राजकुमार ,नीरज जैन, डीके गुप्ता, मुरली खन्ना, गुलशन अनेजा, अशोक छाबड़ा, दीपक मल्होत्रा, आदिश्वर जैन, अमित जैन, अजय खटाना, जवाहर गोयल आदि मौजूद रहे।

इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
सहारनपुर। डा. संजीव मिगलानी ने कहा कि खाद्य पदार्थों में ब्रेड और रोल, बेकरी के खाद्य पदार्थ, सैंडविच, पापड़, अचार, पिज्जा, टिक्की, पनीर, चिप्स, पापकार्न, सूप, पास्ता से परहेज करना चाहिए। रोजाना व्यायाम करना चाहिए। अत्यधिक नमक और चिकनाई से बना भोजन नहीं खाना चाहिए। मानसिक तनाव से दूर रहें। भोजन में फाइबर और मछली का प्रयोग करें। उच्च रक्तचाप के लक्षणों को पहचानकर तुरंत इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन


उच्च रक्तचाप के खतरे
-- ब्लड प्रेशर बढ़ने पर हार्टअटैक हो सकता है।
-- दिमाग की नस फट सकती है।
-- गुर्दे फेल होने और आंखें खराब की संभावना रहती है।
-- नाक की नस फट सकती है।
-- नसों में जमाव होने से टांगों में दर्द रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed