फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कर बढ़ोतरी पर भड़के व्यापारी, हंगामा

कर बढ़ोतरी पर भड़के व्यापारी, हंगामा

Fri, 27 Apr 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
कर बढ़ोतरी पर भड़के व्यापारी, हंगामा
कर बढ़ोत्तरी पर भड़के व्यापारी, हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। कर बढ़ोत्तरी को लेकर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। नगरायुक्त का घेराव कर अपनी मांगें रखीं। समस्या का समाधान ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि अपने मूल कामों को छोड़कर नगर निगम व्यापारियों का उत्पीड़न करने में लगा है।
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम में नगरायुक्त का घेराव किया। विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रतिष्ठानों, दुकानों, अस्पतालों, छोटी-छोटी दुकानों, रेहड़ी और ठेली पर कर और लाइसेंस शुल्क में भारी बढ़ोत्तरी की है। नगर निगम जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा है। महानगर में जगह-जगह गंदगी फैली है। व्यापारियों को सुविधाएं देने के बजाए नगर निगम द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल और संयोजक राजकुमार विज ने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने पर व्यापारी आंदोलन करेंगे। नगरायुक्त गौरव वर्मा के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। नीरज जैन, डीके गुप्ता, तजेंद्र सिंह कपूर, मुकेश दत्ता, सरदार हरप्रीत सिंह, अशोक छाबड़ा, हरीश सचदेवा, मुकेश कुमार धनगर, यशपाल डाबरा, सतीश साहनी, रिषी धींगड़ा, जितेंद्र मनोचा, हरीश खनेजा, संजीव भारती, संजय अग्रवाल, अनुपम जैन, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद आनंद, विनोद कुमार, अनिल गुप्ता, सुंभजन सैनी, राकेश नारंग, पवन किनरा, श्रवण क ुमार गाबा, रिषी कपूर, अशोक नारंग, गुलशन अनेजा, मदन लांबा, सुनील मखीजा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed