फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लोकसभा चुनाव में होगा भाजपा का सूपड़ा साफ : सैनी

लोकसभा चुनाव में होगा भाजपा का सूपड़ा साफ : सैनी

Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में होगा भाजपा का सूपड़ा साफ : सैनी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सपा एमएलसी और पूर्व काबीना मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में पहुंचने वाली भाजपा की पोल उप चुनावों के नतीजों से खुल गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा का देश भर से सूपड़ा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

साहब सिंह सैनी रविवार को कमालपुर रोड पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ निगम के पूर्व निदेशक मुहम्मद मुजतबा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का नया नारा छोड़ो पढ़ाई ले लो कढ़ाई काबिल ए तारीफ है। युवा वर्ग 2019 के चुनाव में इसका जवाब भाजपा को जरूर देगा। उन्होंने कहा कि वे अपने विधान परिषद कोटे से सहारनपुर का विकास कराने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी निधि से छुटमलपुर में राष्ट्रीय विद्या पीठ, आर्य नगर और चांद कालोनी में करीब साढे़ तीन सौ मीटर सड़क मंजूर हो गई है, जिसका निर्माण जल्द ही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुहम्मद मुजतबा ने कहा कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा नहीं होगा। देश की जनता उम्मीद भरी निगाहों से देश की सबसे पुरानी पार्टी की तरफ देख रही है। इस मौके पर अब्दुल हसीब, डा. चंद्रपाल सैनी, चौ मनोज, चौ बबलू, राव यूसुफ, मुहम्मद नौशाद, सुबोध कुमार, अरशद मलिक, परवेज मलिक, मुहम्मद आमिर, इफ्तखार मोनू, महबूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed