फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्कूलों में नववर्ष के आगमन की गर्मजोशी से स्वागत

स्कूलों में नववर्ष के आगमन की गर्मजोशी से स्वागत

Tue, 02 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में नववर्ष के आगमन की गर्मजोशी से स्वागत
स्कूलों में नववर्ष के आगमन का स्वागत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। स्कूलों में नववर्ष 2018 का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बच्चों ने रंगोली सजाई तथा विभिन्न खेलों समेत नृत्य का आनंद भी उठाया।
दून हिल्स एकेडमी में बच्चों ने रंगोली सजाकर तथा रंग बिरंगे गुब्बारों को उड़ाकर नये साल का स्वागत किया। इस दौरान खो-खो, बैडमिंटन, रस्साकसी, दौड़ आदि में भी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। देशभक्ति गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति भी दी। संस्था के चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा, डायरेक्टर तनुराज वर्मा और प्रधानाचार्य अंजली पंवार ने बच्चों को नववर्ष का महत्व समझाया। इस मौके पर अनुष्का, आरूषी, मानवी, गौरी, सना, समीप, प्राची, अली, दानिया, वंशिका, उदय, उज्ज्वल, रिहान, आयुषी, नैना, प्रणव, रचित आदि रहे। केएल जनता इंटर कॉलेज में कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को नित नवीन ऊंचाइयों को छूने का शुभाशीष दिया। प्रबंधक दीपकराज सिंघल और प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने छात्रों से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर राकेश शर्मा, रमेश कुमार, ईश्वर सिंह, भारत गोयल, राजकुमार, बलदेव राज, संजय धीमान, गौरव राव, विंद प्रकाश पांडेय, विजयपाल, मनीष त्यागी, आदेश कुमार आदि मौजूद रहे। माइल स्टोन पब्लिक स्कूल में नववर्ष पर बच्चों ने अपनी कक्षाओं को सजाया। बच्चों ने अपने सहपाठियों को ग्रीटिंग व उपहार देकर नये साल की खुशी मनाई। प्रधानाचार्य रूबी त्यागी ने कहा कि एक जनवरी से अंग्रेजी नववर्ष का प्रारंभ होता है। प्रबंधक देवीदयाल शर्मा ने बच्चों को नये वर्ष के आरंभ में नये संकल्पों के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति का प्रयास करने पर बल दिया। इस मौके पर रितू सिंह, गजाला अंसारी, जाहन्वी नागर, दीप्ति होरा, नीरु त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed