{"_id":"5a3d54984f1c1b0b788b4612","slug":"131513968792-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा कराने के लिए प्रधानाचार्य ने मांगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा कराने के लिए प्रधानाचार्य ने मांगी पुलिस
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। बीएनडी इंटर कालेज जड़ौदा पांडा के छात्रों के बीच हुए झगड़े में शुक्रवार को तीसरे दिन भी कोई समझौता नहीं हो सका। जबकि, दोनों गांव के मौअजिज लोग देर शाम तक सुलहनामा कराने के लिए थाने पर ही डटे रहे। तनाव के चलते विद्यालय परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार को उमरपुर गांव का कोई भी छात्र विद्यालय नहीं पहुंचा। उधर, प्रधानाचार्य ने विद्यालय में शांति व्यवस्था बनाए रखने और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान पुलिस बल की मांग की है।
बता दें कि तीन दिन पहले बीएनडी इंटर कालेज जड़ौदापांडा में दो गांवों के छात्रों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों ही पक्षों के चार छात्र घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को प्रयोगात्मक परीक्षा देने पहुंचे उमरपुर के छात्रों को गांव किशनपुरा और जड़ौदापांडा के छात्रों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने मारपीट का बदला लेने के लिए विद्यालय कक्ष से खींचने का प्रयास किया था। बड़गांव थानाध्यक्ष ने दो गांव के बीच हुए तनाव को देखते हुए उमरपुर गांव के सभी छात्रों को परीक्षा दिलवाकर अपनी कस्टडी में गांव तक छुड़वाया दिया था। देर शाम दोनों गांव के मौअजिज लोगों को थाने बुलाकर छात्रों के बीच हुए उक्त विवाद निबटारा कराने का प्रयास कराया, लेकिन बात नहीं बनी।
तनाव को देखते हुए शुक्रवार को उमरपुर गांव का कोई भी छात्र विद्यालय नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में समझौते के प्रयास जारी है। यदि किसी ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ का प्रयास किया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, प्रधानाचार्य जनेंद्र कुमार त्यागी ने थानाध्यक्ष से विद्यालय में शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आगामी 23 दिसंबर को रसायन विज्ञान, 26 दिसंबर को भूगोल, 27 दिसंबर को खेल एवं शारीरिक शिक्षा की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के पर्याप्त पुलिस बल की मांग की है।