फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रशिक्षण में अनुपस्थित 07 पीठासीन व 32 मतदान अधिकारियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 07 पीठासीन व 32 मतदान अधिकारियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश

Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण में अनुपस्थित 07 पीठासीन व 32 मतदान  अधिकारियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश
सहारनपुर । नगरीय निकाय चुनाव में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय के निर्देश पर बैलेट पेपर के सैद्धांतिक. प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 7 पीठासीन व 32 मतदान अधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनमंच सभागार में बैलेट पेपर का सैद्धांतिक. प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों की अनदेखी करने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों का दायित्व है कि शासकीय जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से पालन किया जाए। उन्होंने बैलेट पेपर का सैद्धांतिक. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले 7 पीठासीन अधिकारी पर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार बैलेट पेपर का सैद्धांतिक. प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 6 प्रथम मतदान अधिकारियों के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार अनुपस्थित 16 मतदान अधिकारी द्विृतीय के अनुपस्थित रहने के चलते रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि 10 मतदान अधिकारी तृतीय के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता को होगा रैली का आयोजन होगा
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि नगर निगम का चुनाव ईवीएम के द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए आम जनता को ईवीएम की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देने के लिए 25 व 26 नवंबर को प्रत्येक वार्ड के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम संचालन कर जनता में जागरूकता पैदा की जाए। उन्होंने सभी उम्मीदवारों, राजनैतिक दलों तथा आम मतदाताओं का आह्वान किया है कि वे ईवीएम की कार्यप्रणाली की जानकारी अपने मतदान केन्द्र पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र बनाया जाएगा
सहारनपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि चुनाव में अधिकारी पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को तत्काल दें। उन्होंने महानगर में 20 मतदान केंद्रों को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में बनाये जाने के भी निर्देश दिये।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के प्रभारी अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि महानगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाए। इसमें स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने जनपद के इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य का भी आह्वान किया कि वे मतदाता जागरूकता के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर मतदाताओं में मतदान के प्रति रुझान पैदा करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता जागरूकता रैली में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों की भी मदद ली जाए। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी राजनैतिक दलों व उम्मीदवारों की चुनावी सभाओं में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी उम्मीदवार प्रचार के दौरान किसी धर्म, जाति, संप्रदाय या सामाजिक वर्ग के विरुद्ध ऐसी टिप्पणी न करे जिससे किसी की भावना आहत होती हो और आपसी तनाव पैदा होने की स्थिति उत्पन्न हो जाए। वोटर पर्ची बांटने का काम बीएलओ द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed