फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चिकित्सकों की भारी कमी से लडख़ड़ा गई ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं

चिकित्सकों की भारी कमी से लडख़ड़ा गई ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों की भारी कमी से लडख़ड़ा गई ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद सीएचसी ही नहीं इससे जुड़ी चार पीएचसी भी चिकित्सकों के अभाव में जूझ रही हैं। 30 बेड वाली देवबंद की सीएचसी में भले ही चिकित्सकों के 13 पद सर्जित हैं। परंतु वर्तमान में यहां चिकित्सा अधीक्षक समेत चार डाक्टर तैनात हैं। जिनमें से एक चिकित्सक पिछले दो माह से अवकाश पर चल रहा है।
विज्ञापन

योगी सरकार के पीएचसी व सीएचसी में 2800 चिकित्सक संविदा पर रखे जाने के फैसले से क्षेत्र के लोगों में कुछ उम्मीद जगी है। क्योंकि देवबंद सीचएसी में फिजिशियन, गाइनी, हड्डी रोग, रेडियोलोजिस्ट और नेत्र रोग विशेषज्ञ समेत अन्य चिकित्सकों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। 4 सितंबर से भी सीएचसी में कोई आपरेशन भी नहीं हुआ, क्योंकि बेहोशी करने वाला भी चिकित्सक नहीं है। चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि अस्पताल में उनके अलावा एक महिला चिकित्सक, सर्जन डा. गोपाल और नईम अहमद तैनात हैं। इनमें से नईम अहमद दो माह से छुट्टी पर चल रहे हैं। नगरवासी मनोज सिंघल, डा. विश्वनाथ गौतम, विवेक तायल, कमल देवबंदी, दलीप मल्होत्रा, नीरज त्यागी आदि ने प्रदेश सरकार से देवबंद सीएचसी में जरूरी चिकित्सकों के पद भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed