फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कबड्डी की मंडलीय टीम का गठन

कबड्डी की मंडलीय टीम का गठन

Mon, 06 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी की मंडलीय टीम का गठन
कबड्डी की मंडलीय टीम का गठन
विज्ञापन

सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ीके जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आठ से दस नवंबर तक मिर्जापुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का गठन किया गया्। इसके लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुआ।
प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में प्रशांत राठी, अनुज कुमार, आशीष, गौरव त्यागी, विश्वेंद्र चौधरी, तारिक, शुभम पंवडार, अमन सहरावत, आर्यन सहरावत, राज बहादुर और मोहित शामिल हैं। विकास कुमार और आदित्य बालियान को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। निर्णायकों में ईश्वरपाल सिंह, रामपाल सिंह, गुलाब कसिंह राणा, लाल धर्मेंद्र प्रताप, शमशाद अली, राजू, राकेश कुमार रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
सहारनपुर। 16 से 20 नवंबर तक विजयवाड़ा में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में पाखी सैनी, सलोनी, तान्या रावत और हर्षित कुमार शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष सुषमा बजाज और सचिव डॉ. एके गुप्ता ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता सात नवंबर से
सहारनपुर। जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात नवंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। अंडर-14 खिलाड़ियों का जन्म 27 नवंबर 2003 से 26 नवंबर 2005 के मध्य और अंडर-16 खिलाड़ियों काच जन्म 27 नवंबर 2001 से 26 नवंबर 2003 के माध्य होना चाहिए। खिलाड़ी छह नवंबर तक सौ रुपये शुल्क के साथ नामांकन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed