फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   13 years passed, the linter was not put on seven rooms

बरामदे में पढ़ रही छात्राएं

Mon, 18 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
13 years passed, the linter was not put on seven rooms
13 साल बीते, सात कमरों पर नहीं डला लिंटर
विज्ञापन

सहारनपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला में कक्षों की कमी की से छात्राओं को प्रैक्टिकल लैब और बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बजट के अभाव में बीते 13 साल से एक पूरी बिल्डिंग अधूरी पड़ी है। दीवारें तो बनाई गईं, लेकिन लिंटर नहीं डाला जा सका। कक्षों की कमी और छात्राओं की संख्या अधिक होने की वजह से कॉलेज अन्य छात्राओं के दाखिले तक नहीं कर पा रहा है।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज वर्ष 2003 में नगराजपुर से शुरू हुआ था। इसके बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद कॉलेज को बंद कर दिया गया। वर्ष 2008 में बसपा सरकार में कॉलेज को पुन: शुरू कराया गया। एक साल तक यह कॉलेज देवला के संत रविदास मंदिर में चला। उसके बाद देवला के बगल में जंगल में भवनों का निर्माण कराया गया। तब कुछ कक्षों को पूरी तरह तैयार कर दिया गया था, मगर तीन कक्षों, प्रधानाचार्य कार्यालय, स्टाफ रूम, प्रैक्टिकल लैब और स्टोर की केवल दीवारें खड़ी की गई, जिन पर 13 साल बाद भी लिंटर नहीं डाला गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में कॉलेज के पास सात कक्ष हैं, जिनमें कक्षा नौ से 12वीं तक की 593 छात्राएं पढ़ती हैं। छात्राओं की संख्या अधिक होने की वजह से प्रैक्टिकल लैब और बरामदे में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। बायोलॉजी की लैब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की चाहरदीवारी तक नहीं
कॉलेज गांव के जंगल में बना है, जिसके चारों ओर खेत और बाग हैं। इसके बाद भी कॉलेज की चाहरदीवारी नहीं है। ऐसे में कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा और कॉलेज में रखे कीमती सामान की सुरक्षा खतरे में रहती है। साथ ही चाहरदीवारी नहीं होने की वजह से कॉलेज की जमीन पर कब्जा होने का भी खतरा रहता है।
आईटीसी, प्रधान और शिक्षकों ने दिया चंदा
आईटीसी ने कॉलेज को 12 लाख रुपये का चंदा दिया है, जिससे छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही अन्य कार्य भी किए गए हैं। खास बात यह है कि 12 लाख रुपये से अलग तीन लाख रुपये और इकट्ठा किए गए हैं, जिनमें डेढ़ लाख रुपये ग्राम प्रधान ने दिए हैं, जबकि डेढ़ लाख रुपये प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं ने अपने वेतन से इकट्ठा किए हैं, जो सराहनीय कदम है।
नौ से 12 वीं तक है कॉलेज
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज केवल कक्षा नौ से 12वीं तक है। यहां कला और विज्ञान स्ट्रीम है। विज्ञान में बायोलॉजी और गणित दोनों हैं। शिक्षकों की बात करें तो छह प्रवक्ता हैं, जबकि सात एलटी ग्रेड के शिक्षक हैं, जिनमें से दो को अन्य जगह संबद्ध किया गया है।

देवला के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के भवनों को पूरा कराने और बाउंड्रीवॉल के लिए प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री जन विकास में भेजा हुआ है। जैसे ही पैसा मिलेगा तो भवन को पूरा कराया जाएगा और बाउंड्रीवॉल भी बनेगी। - रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed