फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1264 passengers including madrasa students leave from labor special

मदरसा छात्रों सहित 1264 यात्री श्रमिक स्पेशल से रवाना

Sat, 30 May 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
1264 passengers including madrasa students leave from labor special
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन को जाती प्रवासी मजदूर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन के दौरान जिले में फंसे मदरसा छात्रों और प्रवासी मजदूरों सहित 1264 यात्रियों को शनिवार बिहार के कटिहार के लिए रवाना किया। इन यात्रियों के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन से शाम चार बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार के लिए संचालित की। इन यात्रियों में मदरसा छात्रों के अलावा काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर यहां पहुंचे प्रवासी मजदूरों को कतारों में बैठाया। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के अलावा उनके दस्तावेजों और मेडिकल सर्टिफिकेट का सत्यापन किया। रेलवे के टिकट निरीक्षकों की टीम ने सत्यापन और निर्धारित कोच संख्या के आधार पर उन्हें टिकट उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन

रवाना होने से बहुत पहले ही स्टेशन पर ट्रेन मौजूद होने के बावजूद कतार में मौजूद अधिकतर प्रवासी मजदूर कोच में जाने के लिए बेताब रहे। कुछ महिलाओं और बच्चों ने बीच-बीच में शोर शराबा भी किया। यहां तैनात आरपीएफ और जीआरपी के सुरक्षा जवानों के अलावा अफसरों ने उन्हें मैनेज कर सोशल डिस्टेंस का पालन करने की हिदायत दी। हालांकि रेलवे की चेतावनी के बावजूद कई बच्चे और महिलाएं मॉस्क तक नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के प्रॉटोकाल आफिसर प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि मदरसा छात्रों सहित सभी प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित तरीके से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से भेजा। उन्होंने कहा कि आगे भी मजदूरों की रवानगी के बारे में जैसे दिशा निर्देश मिलेंगे, उसके अनुरूप व्यवस्था करवाई जाएगी।

सत्संग स्थल पर 1400 से ज्यादा मजदूरों ने आश्रय लिया
सहारनपुर। अंबाला हाईवे पर स्थित पिलखनी में राधा स्वामी सत्संग भवन के मेजर सेंटर पर शुक्रवार की रात में 1400 से अधिक प्रवासी मजदूरों ने आश्रय लिया। खराब मौसम के बावजूद यहां के सेवादारों ने मजदूरों केे लिए भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था करवाई। सेवादारों ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद पिछले एक सप्ताह से प्रवासी मजदूरों का आवागमन कुछ कम हुआ है। लेकिन मजदूरों के आने तक उनकी सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन को जाती प्रवासी मजदूर

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन को जाती प्रवासी मजदूर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed