फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अभियंता ने लगाया वीडियो से छेड़छाड़ करके वायरल करने का आरोप

अभियंता ने लगाया वीडियो से छेड़छाड़ करके वायरल करने का आरोप

Sat, 12 Jan 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
अभियंता ने लगाया वीडियो से छेड़छाड़ करके वायरल करने का आरोप
सहारनपुर। सोशल मीडिया पर एक अभियंता पर पैसे लिए जाने के आरोपों की वायरल हुई वीडियो के मामले को गलत बताते हुए अभियंताओं की बैठक हुई। जिसमें अभियंताओं ने मानसिक दबाव बनाने के लिए झूठी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी विभागीय कार्य दायित्वों को निर्वहन कर रहे हैं। हानियां रोकने का प्रयास किया जा रहा है, टीमें लगातार छापामारी कर रहीं हैं। उपभोक्ताओं से घर-घर जाकर राजस्व एकत्रित किया जा रहा है। लेकिन कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा शिकायत कर एवं इस प्रकार की वीडियो वायरल कर सामाजिक प्रतिष्ठा का क्षति पहुंचाई गई है। सभी अभियंता इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि ऐसे अवांछनीय तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी से मिलकर कार्रवाई कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया गया तो अभियंता राजस्व संकलन का कार्य छोड़ते हुए सिर्फ 9.30 से शाम 5 जे तक की ड्यूटी करेंगे। जो लोग नियम विरुद्ध जाकर कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं एवं गुमराह कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। बैठक में एके शर्मा, सत्येंद्र मौर्य, अजय यादव, राकेश कुमार, सिकंदर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed