{"_id":"5bfee06dbdec22418130ad59","slug":"121543430253-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार साल में बना सुखी, सुरक्षित और स्वाभिमानी भारत: वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार साल में बना सुखी, सुरक्षित और स्वाभिमानी भारत: वर्मा
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
साढ़े चार साल में बना सुखी, सुरक्षित और स्वाभिमानी भारत : वर्मा
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में साढ़े चार साल में सुखी, सुरक्षित और स्वाभिमानी भारत बना है। आज हिंदुस्तान का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। साधन सहकारी समितियों के प्रति जनता में विश्वास जगा है। सहकारी समितियों को कर्जा मुक्त कराने और उनके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की सामान्य निकाय की बैठक में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर और स्वागत गीत से उनका अभिनंदन किया गया। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि गंगा-यमुना के बीच बसे सहारनपुर में आने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रदेश में सहारनपुर एक अलग महत्व रखता है। क्योंकि, सहारनपुर की सीमाएं उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से मिलती हैं। पिछले 15 सालों से साधन सहकारी समितियों की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सहकारी समितियों ने बेहतर कार्य किया है। तमाम कार्यकर्ता साधन सहकारी समितियों से जुड़े हैं। समितियों को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। अब हर वर्ष समितियों का एजीएम होगा। इसके साथ ही समितियों का ऑडिट कराया जाएगा, जिसका खर्च सरकार उठाएगी। अच्छा काम करने वाली समितियों को प्रोत्साहित करने के साथ सम्मानित किया जाएगा। अभी बहुत काम बाकी है, जिन्हें भविष्य में पूरा किया जाएगा।
इस दौरान राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजपाल जुड्डा, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन सतपाल, मेरठ के महिपाल, डीसीडीएफ कृष्ण कुमार पुंडीर, लैकफेड के चेयरमैन अभय चौधरी, महापौर संजीव वालिया, विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा, संचालक राज सिंह माजरा, राजबीर सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, कीरत सिंह, महेंद्र सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह राठौर, रमा शर्मा, अफसाना, वंदना, पूनम, चरण सिंह कौरवां, पंकज कुमार, सीटू कुमार मौजूद रहे। अध्यक्षता राजपाल सिंह जुड्डा और संचालन महेंद्र सिंह सैनी किया।
विज्ञापन
-----------------------------------
इन बिदुओं पर किया विचार
--- पिछली वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक 2016 की कार्यवाही पर विचार विमर्श।
-- बैंक द्वारा आगामी वर्ष के लिए तैयार किए गए कार्यों पर विचार विमर्श।
-- वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के संतुलन पत्र एवं वार्षिक प्रतिवेदन पर विचार विमर्श।
-- वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के लेखा परीक्षा प्रमाण पत्र और लेखा परीक्षा प्रतिवेदन पर विचार।
-- आगामी वर्ष 2018-19 के लिए बैंक का अधिकतम दायित्व निश्चित करने पर विचार।
-- वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के वास्तविक व्ययों की पुष्टि तथा वर्ष 2018-2019-2020 के बजट स्वीकृत करने पर विचार हुआ।
--------------------------------
प्रतिनिधि मंत्री के सामने रखना चाहते थे अपनी बात
सहारनपुर। कार्यक्रम के दौरान सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मंत्री के सामने अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन समय कम होने की वजह से सहकारिता मंत्री उनकी बात नहीं सुन पाए। कुछ प्रतिनिधियों ने सभागार में खड़े होकर अपनी बात रखने अनुरोध किया, लेकिन आयोजकों ने उन्हें रोक दिया।