{"_id":"5bdded8dbdec2269807e067f","slug":"121541270925-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना में साखन कलां गांव में चुने गए 293 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना में साखन कलां गांव में चुने गए 293 लोग
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान योजना में साखन कलां गांव में चुने गए 293 लोग
देवबंद (सहारनपुर)। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्रशासन द्वारा साखन कलां गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया। साथ ही लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
एसडीएम ऋतु पूनिया के नेतृत्व में राजस्व विभाग, बिजली, स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग और खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों ने लोगों को विधवा, वृद्धा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, सामूहिक विवाह योजना, सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना तथा कृषि यंत्रों पर मिलने वाली छूट समेत अन्य जानकारी दी। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि गांव में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर बुखार पीड़ित लोगों की स्लाइड बनाई। इतना ही नहीं बुखार के प्रकोप को देखते हुए गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया गया। वहीं, विद्युत निगम के कैंप में मीटर, नये कनेक्शन जारी करने समेत कई शिकायतों का निस्तारण किया गा। एसडीएम ने बताया कि सरकार की नई योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत गांव से 293 पात्र चुने गए हैं। जिनको मानव संसाधन मंत्रालय की तरफ से हेल्थ गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं। बताया कि साखन गांव में सैकड़ों बीघा जमीन पोखर (तालाब) में दर्ज है। जिस पर गांव के करीब 80 लोगों ने कब्जा किया हुआ। जो लंबे समय से उक्त भूमि पर खेती करते आ रहे हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों से संबंधित भूमि का रिकार्ड मांगा गया है। उसके बाद भूमि को कब्जामुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायाब तहसीलदार राकेश शर्मा, पूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र, एडीओ पंचायत हरिहर प्रसाद शर्मा, एसडीओ विद्युत अमित त्यागी, सचिव अवनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।