{"_id":"5b63555a4f1c1b75568b4eed","slug":"121533236570-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बीच स्थित जर्जर भवन हुआ धराशायी, कारें दबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बीच स्थित जर्जर भवन हुआ धराशायी, कारें दबीं
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीच स्थित जर्जर भवन हुआ धराशायी, कारें दबीं
सहारनपुर। नगर के बीचो बीच स्थित मोहल्ला काहरान में एक पुरानी हवेली का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। जिससे हवेली के पास खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हवेली के अचानक गिर जाने से बाजार में दहशत का माहौल बन गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मटियामहल के निकट मोहल्ला काहरान में अरविंद अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल की पुरानी हवेली है। यह हवेली काफी समय से खाली पड़ी हुई थी और पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी। कई दिनों की बारिश के बाद दो दिन से मौसम खुला। जबकि बृहस्पतिवार को सुबह धूप निकली। लगभग सुबह साढ़े आठ बजे हवेली का एक हिस्सा भरभराकर तेज आवाज के साथ धराशायी हो गया। हवेली के निकट खड़ी दो कारें हवेली के मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और आसपास से लोगों को दूर किया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि जर्जर भवनों की सूची बनी हुई है। उनके मालिकों से मरम्मत कराने अथवा उनको ध्वस्त करने के लिए कहा जा रहा है, जिससे कोई दुर्घटना न घटने पाए। इस मामले की जांच कराई जा रही है।