{"_id":"5b5cc8f94f1c1b50748b7bee","slug":"121532807417-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के ऊपर गिरी जर्जर मकान की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के ऊपर गिरी जर्जर मकान की दीवार
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार के ऊपर गिरी जर्जर मकान की दीवार
रामपुर मनिहारान। मेन बाजार में एक दीवार गली में खड़ी कार के ऊपर गिरी गई। कार के आस पास खड़े लोग दीवार की जद में आने से बच गए। नगर के मोहल्ला काजी मारूफ में भी शनिवार की सुबह बारिश के बीच जर्जर मकान की दीवार ढह गई। मोहल्ला कायस्तान में एक तीन मंजिली पुरानी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल गिरने से आस पास के परिवारों में दहशत व्याप्त हो गई। उन्होंने मकानों से सामान तक हटा लिए हैं। कसबे में बड़ी संख्या में जर्जर मकान खड़े हैं जिनके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस बाबत लोगों ने कई बार एसडीएम को लिखित शिकायत भी की परंतु मकान मालिकों ने इन इमारतों को नहीं गिरवाया। न ही प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है। तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया कि पुराने जर्जर मकानों के मालिकों को 133 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। यदि वह नहीं मानते तो पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।