फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ मुखर हो रहे शिक्षक

सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ मुखर हो रहे शिक्षक

Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ मुखर हो रहे शिक्षक
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) 17 अगस्त से 18 सितंबर तक प्रदेश भर में आंदोलन करेगा। संगठन के प्रांतीय संरक्षक स्वराजपाल दुहूण ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर आंदोलन की रणनीति साझा की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदेश संरक्षक ने बताया कि संगठन ने शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 15 मार्च 2018 को प्रदेशाध्यक्ष एवं एमएलसी चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात की थी। उनके समक्ष छह बिंदु रखे गए थे। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का वादा किया था। 12 और 13 अप्रैल को गोरखपुर में हुए सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मांगों की स्वीकृति की घोषणा करने तथा उसके बाद राजाज्ञा जारी करने की बात कही गई थी। मगर आज तक राजाज्ञा जारी नहीं की गई है। इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। विरोध में संगठन ने सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है, जो एक महीने चलेगा। आंदोलन के तहत 30 अगस्त को सहारनपुर में धरना और प्रदर्शन होगा। इसके लिए शिक्षक नेताओं के द्वारा कॉलेजों में जाकर शिक्षकों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों को अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन से जुड़कर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। पत्रकार वार्ता में डॉ. युद्धवीर सिंह, राजेंद्र सिंह राठौर, महेंद्र सिंह बैंसला, कोमवीर सिंह तोमर, जयदीप त्यागी, भूपेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, कंवरपाल सिंह, नौबहार सिंह, कुलदीप कुमार, नसीम अहमद, शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed