फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुष्कर्म एवं अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप

दुष्कर्म एवं अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप

Wed, 16 May 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म एवं अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही दो युवकों पर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण करने एवं दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ गांव का ही एक युवक काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था। जिस कारण उसका स्कूल जाना भी बंद हो गया था। इसकी एफआईआर देहात कोतवाली में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, जबकि आरोपी उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाता रहा।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह आरोपी उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए। 11 मई को उसकी बेटी दिल्ली में मिली। जहां से पुलिस उसे अपने साथ लेकर आई। आरोपियों ने उसकी बेटी को दिल्ली में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें बताया कि बेटी को बाल सुधार गृह में भेजा जा रहा है, लेकिन आरोपियों के दबाव में पुलिस उसकी बेटी को देहरादून ले गई। उसके बाद उसकी बेटी पर दबाव बनाया जा रहा है। उसकी बेटी के कोर्ट में बयान दर्ज नहीं कराए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी उस पर पंचायत कर फैसला करने के लिए दबाव बना रहे हैं। महिला ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने और उसकी बेटी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed