{"_id":"5ac51fb14f1c1bdd618b57e3","slug":"121522868145-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने डीएम से की जल्द गन्ना मूल्य भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने डीएम से की जल्द गन्ना मूल्य भुगतान की मांग
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी पीके पांडे से मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि नकुड़ क्षेत्र की कई सड़कों के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
बुुधवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बजाज शुगर मिल गन्ने का पेमेंट करने में सबसे अधिक पिछड़ा हुआ है। भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। किसानों को अपने बच्चों की फीस से लेकर दवाओं केे खर्च तक के लिए साहूकारों से कर्ज लेना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोबारा बनाई जा रही सड़कों पर ठेकेदार उसे तोड़कर बनाने की बजाय ऊपर ही माल डालकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से इसकी जांच कराने की मांग की। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, महामंत्री अशोक कुमार, मेवाराम, प्रदीप ठाकुर, संजय चौधरी, संजय आर्य आदि रहे।