फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरसावा में काटे 80 बकाएदारों के कनेक्शन

सरसावा में काटे 80 बकाएदारों के कनेक्शन

Tue, 20 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सरसावा में काटे 80 बकाएदारों के कनेक्शन
सरसावा (सहारनपुर) । विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये बिल वसूली शिविर में करीब 25 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। शिविर में वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर उपभोक्ताओं के गलत आ रहे बिलों को ठीक भी कराया जिससे दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला रोड पर पेट्रोल पम्प के सामने एक स्थान पर विद्युत निगम द्वारा बिल वसूली शिविर लगाया गया। शिविर में आए निगम के वरिष्ठ अधिकारी अधीक्षण अभियंता वीके शर्मा, अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके आने का उद्देश्य ये है कि जो उपभोक्ता किसी कारणवश गलत बिलों के कारण या किसी अन्य खामी के कारण दफ्तर में आते हैं उनके बिलों को शिविर में ही ठीक किया जा सके। इसके लिए रिकार्ड तथा संबंधित कर्मचारी को भी शिविर में बुलाया गया है साथ ही वह अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए बिलों को ठीक कर रहे है जिससे उपभोक्ता अपना बिल जमा करा सकें। शिविर में विशेषकर नलकूप के बिलो को ठीक किया गय। अधिकारियों ने बताया कि देर शाम तक चले शिविर में विद्युत निगम में उपभोक्ताओं से 24 लाख 39 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गयी। वहीं सरसावा ब्लॉक में विद्युत बिलों के बकाया होने के कारण करीब 80 कनेक्शन विच्छेद किये गये। इस मौके पर एसडीओ प्रदीप यादव, रवि कुमार, जेई पवन कुमार, राजकुमार, मुकेश, विकास, सन्नी, आशीष, विजय, राजेंद्र आदि रहे। अमित जैन सरसावा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed