{"_id":"5a79f7714f1c1b0a7b8b57ce","slug":"121517942641-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा प्रेरकों ने सीएम से की नियमित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा प्रेरकों ने सीएम से की नियमित करने की मांग
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। नियमित कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को ब्लाक मुजफ्फराबाद में कार्यरत शिक्षा प्रेरकों ने एसडीएम की मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ब्लाक मुजफ्फराबाद में कार्यरत शिक्षा प्रेरकों ने एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा साक्षर भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर लोक शिक्षा केंद्र पर नियुक्ति किया गया था। एक लोक शिक्षा केंद्र पर दो-दो प्रेरक रखे गए थे, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। निरक्षरों को साक्षर बनाने के अलावा उनसे चुनाव एवं बीएलओ ड्यूटी, पल्स पोलियो अभियान, सर्वे आदि का कार्य भी लिया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनका नवीनीकरण नहीं किया गया, जबकि सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए उनका नवीनीकरण किए जाने का वादा किया था। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनका नियमितीकरण किया जाए और जब तक उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता, तब तक उन्हें 18 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाए। इसके अलावा प्रेरकों के मानदेय का बकाया भुगतान एक मुश्त तत्काल दिया जाए। बीएलओ एवं चुनाव ड्यूटी के अलावा अन्य कार्यों के मानदेय का भुगतान भी अविलंब जारी किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अरुण कुमार, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, रामबीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, मो. यूसुफ, अनुज कुमार, वंदना, संदीप कुमार आदि प्रेरक शामिल रहे।