{"_id":"5a1ef6954f1c1ba7668b7299","slug":"121511978645-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट डालने को महिलाओं में नजर आया पुरूषों से ज्यादा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट डालने को महिलाओं में नजर आया पुरूषों से ज्यादा उत्साह
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट डालने के लिए महिलाओं में नजर आया पुुरुषों से ज्यादा उत्साह
देवबंद (सहारनपुर)। निकाय चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को स्थानीय सरकार बनाने के लिए महिलाएं सब कामकाज छोड़ घर से बाहर निकल पड़ी। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में वोट डालने के लिए खासा उत्साह देखने को मिला।
मतदान कराने के लिए नगर में 21 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। लेकिन अधिकांश पोलिंग बूथों पर लगी लाइनों में महिलाएं ही खड़ी नजर आई। पुरुषों की संख्या कम देखने को मिली। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बुर्कानशीं महिलाओं ने भी जमकर मतदान किया। नगर के इस्लामिया डिग्री कॉलेज, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, एचएवी इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज और नगरपालिका परिषद में मुस्लिम महिलाओं ने घंटों कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कमोबेश यही स्थिति खंड विकास कार्यालय, श्री जैन इंटर कॉलेज, शिक्षक नगर स्थित धर्मशाला, रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर और सहकारी गन्ना विकास परिषद में भी देखने को मिली।