{"_id":"5a05f67d4f1c1b78548bc1eb","slug":"121510340221-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंग नहर से पानी के लिए मंत्री से मिले महंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंग नहर से पानी के लिए मंत्री से मिले महंत
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंग नहर से पानी के लिए मंत्री से मिले महंत
बड़गांव (सहारनपुर)। जड़ौदा पांडा से आश्रम तक पक्की सड़क व क्षेत्रवासियों को गंग नहर से पानी दिलाने की मांग को लेकर शेरपुर गांव स्थित स्वामी निजानन्द आश्रम के महंत स्वामी सागर सिंधु राज ने लखनऊ पहुंचकर प्रदेश के गन्ना मंत्री से भेंट की। मंत्री ने महंत की दोनों मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है।
गत चार दिन पहले जड़ौदा पांडा के मजरे शेरपुर निजानंद आश्रम के महंत स्वामी सागर सिंधु राज लखनऊ पहुंचे और उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलकर जड़ौदा पांडा बस स्टैंड से लेकर निजानंद आश्रम शेरपुर तक मार्ग को पक्का बनाये जाने तथा गंगा की लिंक नहर से जड़ौदा पांडा के करीब दर्जनभर गांव के किसानों को देवबंद ब्रांच से नल्हेड़ा रजबहे में गंगा का पानी दिलाए जाने की मांग रखी। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने आश्रम के महंत की दोनों मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। गांव पहुंचने पर महंत का राजेंद्र प्रसाद फौजी, सतीश भगत, रामेन्द्र, साधूराम, आमोद त्यागी, दिनेश भगत, अनिल त्यागी सहित अन्य कई किसानों ने आभार जताया।