फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नौवीं कक्षा की छात्रा और मंदबुद्धि युवक लापता

नौवीं कक्षा की छात्रा और मंदबुद्धि युवक लापता

Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
नौवीं कक्षा की छात्रा और मंदबुद्धि युवक लापता
नौवीं कक्षा की छात्रा और मंदबुद्धि युवक लापता
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। स्कूल में टीसी लेने आई नौवीं कक्षा की छात्रा और पिता के साथ हकीम के यहां आया मंदबुद्धि युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों मामलों में पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

मुजफ्फरनगर की सैफी कॉलोनी निवासी महबूब अहमद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 3 जुलाई को वह मंदबुद्धि बेटे मौ. आलम (22) को दिखाने के लिए नगर के मोहल्ला किला स्थित एक हकीम के यहां लाया था। वह हकीम को उसके बारे में बता ही रहा था कि कुछ देर बाद उसने देखा की बाहर बेटा गायब है। इधर उधर तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं लगा। पुलिस ने महबूब की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वहीं, नूरपुर आदर्श कॉलोनी निवासी रोहताश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी तनू श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में 9वीं कक्षा की छात्रा है। जो इस वर्ष परीक्षा में फेल हो गई। रोहताश के मुताबिक 3 जुलाई की सुबह बेटी टीसी कटवाने के लिए घर से स्कूल जाने के लिए कहकर निकली थी पर देर शाम तक भी नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। स्कूल समेत उसकी सहेलियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने तनू की गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed