{"_id":"5948236b4f1c1b69468b479b","slug":"121497899883-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में मदनी से मिले आशू मलिक व प्रसिद्ध शायर इमरान प्रतापगढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में मदनी से मिले आशू मलिक व प्रसिद्ध शायर इमरान प्रतापगढ़ी
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में मदनी से मिले आशू मलिक शायर इमरान प्रतापगढ़ी
देवबंद (सहारनपुर)। समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे आशू मलिक और ख्याति प्राप्त शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने रविवार को देवबंद पहुंचकर जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात की।
रविवार की शाम करीब सात बजे देवबंद पहुंचे दोनों लोगों का मौलाना अरशद मदनी ने अपने आवास पर स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने साथ में रोजा इफ्तार किया और एशिया की प्रसिद्ध मसजिद रशीदिया में नमाज अदा की। इसके उपरांत उनके बीच कई मसलों को लेकर बातचीत भी हुई। वहीं, बताया गया है कि दोनों लोगों ने मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात के दौरान हालचाल जाना और दुआओं के लिए कहा। इसके साथ ही वहां इमरान प्रतापगढ़ी की शायरी की तारीफ भी हुई। इस मौके पर पालिका सभासद सैय्यद हारिस, सैय्यद अहमद कमाल आदि मौजूद रहे।