फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 doctors absent from medical college

राजकीय मेडिकल कॉलेज के 12 चिकित्सक गैर हाजिर

Thu, 09 Apr 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
12 doctors absent from medical college
सरसावा (सहारनपुर)। कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने को जहां एक ओर चिकित्सक और स्टाफ अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं तो वहीं कई चिकित्सक अपने पेशे की जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज से 12 चिकित्सक गैर हाजिर हैं।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को 12 चिकित्सक गैरहाजिर रहे। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज से महिला तथा पुरुष 12 चिकित्सक कई दिन से अनुपस्थित हैं। इस विषय में कॉलेज के प्राचार्य ने उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक को भी लिखित सूचना दे दी। अनुपस्थित चिकित्सकों की सूची भी भेजी। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में शासन के निर्देश पर एक माह पहले 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि विगत दिनों से बारह चिकित्सक अनुपस्थित चल रहे हैं। लगातार चेतावनी दी जा रही है तथा उनकी अनुपस्थिति दर्ज की जा रही है। इस दौरान करीब पांच चिकित्सकों का वेतन भी काटा और कुछ के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी चल रही है। अनुपस्थित चल रहे चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन एवं लखनऊ शासन को अवगत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed