फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   11681 votes increased in the urban bodies of the district

जनपद के नगरीय निकायों में बढ़े 11681 वोट

Sat, 12 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
11681 votes increased in the urban bodies of the district
सहारनपुर। नगरीय निकायों में चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। निर्वाचक नामावली के अनन्तिम प्रकाशन के बाद आए दावे और आपत्तियों के बाद जनपद के 12 नगरीय निकायों में 11681 मतदाता बढ़े हैं। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होना है।
विज्ञापन

गत 31 अक्तूबर को निर्वाचक नामावलियों के अनन्तिम प्रकाशन के बाद लोगों से दावे और आपत्तियां मांगी गई। इसमें लोगों ने दावा पेश का नामों में संशोधन कराए। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दावे और आपत्तियों के बाद जनपद की सभी नगरीय निकायों में 11681 मतदाताओं की वृद्धि हुई हैं। इससे पहले निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए घर-घर जाकर सर्वे किया गया था। इसके बाद नगरीय निकायों में 900159 मतदाताओं की सूची तैयार की गई। अब दावे और आपत्तियों के बाद इसमें 11681 मतदाता बढ़ गए हैं। इसके अलावा 416 संशोधन और 1279 वोटों का विलोपन हुआ।
विज्ञापन

18 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन
दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद जनपद के नगर निगम सहित सभी 12 नगरीय निकायों में मतदाता बढ़े हैं। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को किया जाएगा। रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय निकायों में दावे-आपत्तियों के बाद बढ़े मतदाता
निकाय बढे मतदाता
नगर निगम 7421
नगर पालिका देवबंद 460
नगर पालिका नकुड 415
नगर पालिका गंगोह 680
नगर पालिका सरसावा 645
नगर पंचायत अंबेहटा पीर 252
नगर पंचायत नानौता 538
नगर पंचायत बेहट 277
नगर पंचायत चिलकाना 46
नगर पंचायत तीतरों 198
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 551
नगर पंचायत छुटमुलपुर 198
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed