{"_id":"5bf067bcbdec224291205f6d","slug":"11542481852-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की स्वच्छता बैठक में दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की स्वच्छता बैठक में दिलाई शपथ
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट। नगर पंचायत कार्यालय पर स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 के संबंध में एक बैठक आहूत की गई, जिसमें बताया गया कि प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता के संबंध में प्रतियोगिता होगी और जो वार्ड प्रथम स्थान पर आएगा, उसके सभासद को जनपद और प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर स्वच्छता मिशन के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर को स्वच्छ रखने के संबंध में विचार किया गया। डीपीएम रवीश ने बताया, कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को स्वच्छ बनाने में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा, कि सभी वार्डों को स्वच्छ रखने के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो वार्ड स्वच्छता अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा, उसके सभासद को जनपद एवं प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया जाएगा।अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी ने सभी सभासदों व नगर वासियों से आह्वान करते हुए नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में उपस्थित सभी लोगों को नगर को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलायी गई। इस मौके पर सभासद विजय कुमार नायडू, आरिफ नबी, फराज अहमद उर्फ फौजी, रविकांत गुप्ता, हेमंत जैन, सुरेश कुमार, मोहम्मद सलीम, मुस्तकीम अय्यूबी, अरशद खान, नौशाद मलिक, आरिफ मंसूर, हाफिज कुरैशी, गुड्डू पीरजादा, विधायक प्रतिनिधि मास्टर जमील, अल्लादिया, महताब पीरजादा, नगर पंचायत कर्मचारी इफ्तखार अहमद, ओम प्रकाश, शमशाद, मोहम्मद इरशाद अब्बासी, सुरेंद्र कुमार आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन