फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चंद्रग्रहण: दोपहर बंद हो गए मंदिरों के कपाट

चंद्रग्रहण: दोपहर बंद हो गए मंदिरों के कपाट

Sat, 28 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
चंद्रग्रहण: दोपहर बंद हो गए मंदिरों के कपाट
सहारनपुर। सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। इससे पहले मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। सूतक काल हटने के बाद ही शनिवार की सुबह मंदिरों के कपाट खुलेंगे और पूजा अर्चना होगी। बारिश और बादलों के चलते लोग ग्रहण नहीं देख सके।
विज्ञापन

सूतक लगने से पहले दोपहर में पूजा अर्चना के साथ शहर के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। श्री बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता पंडित रोहित वशिष्ठ और तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने बताया कि यह सदी का सबसे लंबा पांच घंटे का चंद्रग्रहण है। इससे पहले 31 जनवरी को भी पूर्ण चंद्रग्रहण हुआ था। तब ग्रहण एक घंटा 40 मिनट तक का था। सबसे छोटा चंद्रग्रहण 2015 को लगा था, जो कि चार मिनट 48 सेकेंड का था। उधर, लोग सदी का सबसे लंबा ग्रहण देखना चाहते थे, लेकिन बारिश और बादलों के चलते ग्रहण दिखाई नहीं दिया। टीवी के माध्यम से ही लोगों ने चंद्रग्रहण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed